सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad CHC fire destroys two condemned ambulances, staff negligence alleged

Farrukhabad: कंपिल अस्पताल में जलकर राख हुईं दो एंबुलेंस, तमाशबीन बने रहे अस्पताल कर्मी, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: जिले के कंपिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार दोपहर खड़ी कंडम एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जब परिसर में खड़ी दो पुरानी एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगीं। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वे जलकर नष्ट हो गईं।

Farrukhabad CHC fire destroys two condemned ambulances, staff negligence alleged
अस्पताल परिसर में जलतीं एम्बुलेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जानकारी के अनुसार, जिले में करीब सात महीने पहले 108 और 102 सेवा के तहत 19 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद पुरानी और कंडम हो चुकी एंबुलेंस को विभिन्न अस्पताल परिसरों में खड़ा कर दिया गया था। कंपिल सीएचसी में भी ऐसी ही एंबुलेंस लंबे समय से खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान अस्पताल कर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव का प्रयास करने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं।

Trending Videos

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग आसपास के अन्य हिस्सों में नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed