सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire breaks out in four farmers' homes, burns cash and goods worth thousands

Farrukhabad News: चार किसानों के घर में लगी आग, हजारों की नकदी व सामान जला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four farmers' homes, burns cash and goods worth thousands
फोटो-24 गांव केहरी नगला में में आग जला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। थानाक्षेत्र के गांव केहरी नगला में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने चार किसानों के घरों को चपेट में ले लिया। आग से नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
Trending Videos

गांव केहरी नगला निवासी रोशन लाल के घर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के रामपाल, शिवचरण, सरनाम सिंह घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोशन लाल के घर में रखी लगभग 10 हजार रुपये और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव के ही किसान रामपाल के घर में रखे तीन हजार रुपये और घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। इनका 50 हजार का नुकसान हुआ। इसी तरह शिवचरण के घर में रखे करीब 12 हजार रुपये के साथ घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा सरनाम सिंह के घर में रखे लगभग चार हजार रुपये, पंपसेट और अन्य घरेलू सामान भी आग में जलकर राख हो गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सरनाम सिंह ने राजस्व विभाग को दी गई। लेखपाल अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed