{"_id":"69d800189a892eb6f00dd06e","slug":"flood-relief-work-started-with-rs-13-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-140261-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 13 करोड़ से बाढ़ राहत कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 13 करोड़ से बाढ़ राहत कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा की बाढ़ से ग्रामीणों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये के राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के साथ इन कार्यों की शुरुआत की गई। इन परियोजनाओं का लक्ष्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करना है।
शमसाबाद क्षेत्र के पैलानी दक्षिण गांव में 6.85 करोड़ रुपये की लागत से 1400 मीटर लंबा परकोपाइन स्टड बनाया जाएगा। इसमें 26 स्पर का निर्माण होगा। कायमगंज विधायक सुरभि इस कार्य के भूमि पूजन के लिए पहुंची, लेकिन उन्होंने बिना भूमि पूजन किए ही सभा की और गंगा का निरीक्षण कर वापस लौट गई। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बाद उन्होंने विधानसभा में बांध की मांग उठाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को स्वीकृति दी।
कैलिहाई में दो करोड़ आठ लाख रुपये से 450 मीटर बांध का निर्माण होगा, जिसमें 10 मीटर चौड़ाई में दो मीटर ऊंची बोरी लगाकर बांध बनाया जाएगा। राजेपुर क्षेत्र के भटौली गांव में 4.15 करोड़ रुपये की लागत से 360 मीटर बांध का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन विधायक सुशील शाक्य ने किया। इन सभी कार्यों को बाढ़ आने से पहले 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्ण कुमार ने बताया कि बाढ़ आने से पहले 15 जून तक सभी बाढ़ राहत कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। इस दौरान जेई सुखवंत सिंह राठौड़, रीता वर्मा, प्रधान जुबेर खान, भाजपा नेता मदारी गंगवार, मृदुल गंगवार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos