फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Floodwaters entered 50 houses in Kanshiram Colony.

Farrukhabad News: कांशीराम कॉलोनी के 50 आवासों में घुसा बाढ़ का पानी

Wed, 12 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered 50 houses in Kanshiram Colony.
फर्रुखाबाद। गंगा में आई बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। मंगलवार को पानी शहर से सटी कांशीराम कॉलोनी (वार्ड 18 कांशीरामनगर) में घुस गया। सभी गलियां जलमग्न हैं। 50 से अधिक आवासों में पानी घुस गया है। वहां के बाशिंदे घरों को खाली कर जानवरों के साथ सड़कों के किनारे डेरा डालने लगे हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं को दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में 1,294 आवास बने हैं। इनमें सात हजार से अधिक लोग रहते हैं। सोमवार सुबह से बाढ़ का पानी बस्ती में घुसने लगा। मंगलवार शाम तक पूरी कॉलोनी की सभी गलियाें एक से दो फीट पानी भर गया। 50 से अधिक मकानों में भी पानी घुस गया है। भूतल के सिर्फ वही मकान बचे हैं, जिनके फर्श ऊंचे करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग और गलियों में अधिक जलभराव के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने और आने वाले बच्चे जूते उतारकर पैदल गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। बस्ती में 50 से अधिक परिवार गाय, भैंस पालन कर परिवार चलाते हैं। गलियों में जलभराव के चलते उनके बैठने और चारा खिलाने की जगह नहीं बची। लिहाजा आवास खाली कर सड़क किनारे डेरा डालना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो बचे सभी घरों में पानी घुस जाएगा। लोगों को पानी में करंट उतरने की आशंका भी सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
...तो बंद हो जाएगा एक नंबर नलकूप
कालोनी में जल आपूर्ति के लिए दो नलकूप लगे हैं। एक नंबर नलकूप को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। जोन प्रभारी उवैस खान ने बताया कि यदि इतनी ही तेजी से पानी बढ़ता रहा तो बुधवार को नलकूप बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed