फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four devotees, including three members of the same family, drowned in the Ganga.

Farrukhabad News: एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार श्रद्धालु गंगा में डूबे

Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four devotees, including three members of the same family, drowned in the Ganga.
फोटो-15 पांचाल घाट पर गंगा में डूबे लोगों को तलाश करते एनडीआरएफ के जवान। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव के चार श्रद्धालु गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने से शाम तक उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17) पुत्र राजेश प्रजापति सहित दस लोग कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोमवार भोर में करीब 4:30 बजे सभी पांचाल घाट के उत्तरी बंधा के पास स्नान करने पहुंचे। वहां इनके साथी बाइकों के पास खड़े हो गए। बाकी लोग गंगा में स्नान करने लगे। योगेश सहित चारों लोग गहरे पानी में जाने लगे, तभी बाहर खड़े उनके साथियों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया पर वह नहीं माने। देखते ही देखते चारों गोते खाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में चारों डूब गए और लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भोर में ही मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगाया। जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंचे। योगेश हाईस्कूल का छात्र था। उसके परिवार में मां सोनी देवी हैं। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई देवेश है।
विकास छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था। कमल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई गुड्डू और अवनीश हैं। मां विमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया कि देवेश, विकास व अर्जुन पानी-बतासे का ठेला भी लगाते थे। उनके साथ गांव का विक्की भी आया था। वह भी स्नान कर रहा था। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि जो लोग डूबे हैं, वह कांवड़िये नहीं थे। वह गंगा स्नान करने आए थे। उनके परिजन ने भी यही जानकारी दी है।

फोटो-15 पांचाल घाट पर गंगा में डूबे लोगों को तलाश करते एनडीआरएफ के जवान। संवाद

फोटो-15 पांचाल घाट पर गंगा में डूबे लोगों को तलाश करते एनडीआरएफ के जवान। संवाद- फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed