फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanwar Yatra arrives from Haridwar in four days; ritual water offering performed.

Farrukhabad News: चार दिन में हरिद्वार से पहुंची कांवड़ यात्रा, किया जलाभिषेक

Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra arrives from Haridwar in four days; ritual water offering performed.
कंपिल। हरिद्वार में हरकी पौड़ी से गंगा जल लेकर कांवड़ यात्रा चार दिन बाद मंगलवार देर शाम यहां पहुंची। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ प्राचीन रामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन किया।
विज्ञापन

नगर के सौरभ, अंकज, युवराज, अभिषेक राजपूत, रुद्र प्रताप और सूर्य प्रताप सात अगस्त की शाम हरिद्वार पहुंचे। वहां से स्नान पूजन के बाद आठ अगस्त की सुबह कांवड़ लेकर रवाना हुए। चार दिनों में करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय कर मंगलवार शिव त्रयोदशी को देर शाम यहां पहुंचे। इस दौरान सभी कांवड़ यात्रियों के परिवार के लोग भी रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां जयकारों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इससे पूर्व भोले के भक्तों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान परिवार के शिवम गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य उर्फ हीरा, मंगली, आरती, जयंती, सोनम, नन्ही देवी, संतोष देवी और बविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed