फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Husband kills wife by striking her on the head with a heavy object

Farrukhabad: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सिर पर वजनी वस्तु से किया वार, कई दिनों से चल रहा था विवाद

Wed, 12 Aug 2026 02:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 12 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

Farrukhabad News: कादरी गेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी मीरा उर्फ रीना देवी की सिर पर वजनी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और परिवार के अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad Husband kills wife by striking her on the head with a heavy object
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कादरी गेट थाना क्षेत्र के गांव देवरामपुर निवासी सनी वर्मा का अपनी पत्नी मीरा उर्फ रीना देवी (35) से कई दिन से घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात सनी वर्मा अपनी पत्नी मीरा को छत पर बने कमरे में ले गया। वहां दोनों में काफी देर विवाद होता रहा।

विज्ञापन

मीरा की बेटी दुर्गा ने बताया कि मां रात को नीचे आई और दादी-बाबा से सोने जाने की बात कह कर ऊपर चली गई। इसके कुछ देर बाद मम्मी और पापा शांत हो गए। संदेह होने पर वह लोग ऊपर देखने गए, तो मां का सिर तकिया से दबा हुआ था। तकिया हटा कर देखा, तो सिर में खून निकल रहा था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसकी सूचना मोहल्ले वालों को दी। पापा दादी और बाबा को धक्का देकर मौका से फरार हो गए। दुर्गा ने इसकी जानकारी कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव निवासी अपने मामा भानु प्रताप को दी। मायके के लोग सुबह गांव पहुंचे। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के सभी लोग फरार हैं। उसके चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed