{"_id":"6a7b6e93311f28d749084d37","slug":"traffic-suspended-on-the-farrukhabad-budaun-route-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-146758-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर आवागमन बंद
विज्ञापन
फोटो-20 फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप के पास लगे बैरिकेड्स। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 136.95 से बढ़कर 137.05 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 137.10 मीटर से पांच सेंटीमीटर दूर रह गया है। इससे गंगा के किनारे के गांवों के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। चित्रकूट डिप पर दो फीट से अधिक पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। डिप के दोनों ओर सुरक्षाकर्मी वाहनों को वापस कर रहे है। बाढ़ से 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 35 से अधिक गांव प्रभावित हैं। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के चित्रकूट डिप पर दो फीट से अधिक पानी बह रहा है। प्रशासन ने राजेपुर, जमापुर व चित्रकूट डिप के दोनों ओर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। इमादपुर सोमवंशी से अलीगढ़ मार्ग पिछले साल बाढ़ में कई जगह कट गया था। इस मार्ग पर बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। इससे भुड़िया भेड़ा गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
गांव अंबरपुर की मड़ैया के घरों में पानी भरा हुआ है। रास्ते पर पानी होने से बच्चे-बुजुर्ग को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव आशा की मड़ैया, उदयपुर, तीसराम की मड़ैया, मंझा, करनपुर घाट आदि गांव के लोग नाव से ही आवागमन करने को मजबूर हैं। 10 दिनों से बाढ़ का पानी गांव में भरा हुआ है। पशुओं के चारे की समस्या होने लगी है। ग्रामीण सुबह ही चारा लेने के लिए पांच किलो मीटर दूर तक जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव उदयपुर के बच्चे विद्यालय से पढ़कर घर जाने के लिए नाव पर बैठकर एक घंटे तक नाविक का इंतजार करते रहे। एक ग्रामीण नाव चलाकर बच्चों को घर ले गया। नरौरा बांध से 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर बिलोगेज पर बना हुआ है। खो हरेली, रामनगर बैराज से 3,116 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि अब बांध से कम पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार शाम से जलस्तर कम होने की उम्मीद है।।
________________
एक हजार राहत पैकेट की मांग भेजी
अमृतपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। तहसीलदार शशांक सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए एक हजार पैकेट की और मांग भेजी है। तहसीलदार ने बताया कि अब तक करीब दो हजार राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। मंगलवार को गांव माखन नगला, कालिका नगला में 210, रामपुर जोगराजपुर में 465 परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं। बुधवार को हरसिंहपुर कायस्थ और ऊगरपुर गांव में 410 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी।