सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightning strikes burst insulators, leaving 170 villages without power.

Farrukhabad News: बिजली गिरने से इंसुलेटर फटे, 170 गांवों की बिजली गुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes burst insulators, leaving 170 villages without power.
विज्ञापन
शमसाबाद। बिजली गिरने से रविवार सुबह हुसैनपुर तराई व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन में लगे इंसुलेटर फट गए। इससे दोनों उपकेंद्र ठप हो गए जिससे 170 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह से बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


रविवार सुबह करीब छह बजे के आसपास तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। हुसैनपुर तराई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 90 और हजियांपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांव की बिजली बंद हो गई। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खराब लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। लाइनमैन क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को बदलने और लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। जेई जुनेद आलम ने बताया कि बिजली गिरने से इंसुलेटर फट गए थे। इससे दोनों उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जल्द ही लाइन ठीक कर बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed