सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers face difficulties due to shortage of roadways buses

Farrukhabad News: रोजवेज बसों की कमी से मुश्किल में यात्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers face difficulties due to shortage of roadways buses
फर्रुखाबाद। रोडवेज डिपो की कंडम 28 बसों में से 17 नीलाम कर दी गईं, मगर अब तक मात्र 10 बसें ही मिली हैं। इनमें भेजी गईं तीन बसें चंद सालों में अपनी उम्र पूरी कर लेंगी। कनेक्टिंग रूट पर बसें चलाकर जिम्मेदार कागजी खानापूरी कर रहे हैं। फिलहाल डिपो के बेड़े में निगम की 87 और 24 अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले से सबसे अधिक दिल्ली, आगरा, कानपुर, हरदोई, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा जिलों के लिए यात्री निकलते हैं। नौ मई को बस अड्डा पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को 28 बसें कंडम मिलने के बाद उन्होंने निगम के प्रबंधक की जमकर क्लास लगाई थी। आनन-फानन एमडी ने 17 बसों को नीलाम करवा दिया था। इसके बाद निगम के अफसरों ने आसपास जिलों के डिपो से 10 बसें भेजीं। इनमें सात चंद दिन चली हुई थीं और तीन इतनी पुरानी कि वह कुछ साल में ही अपनी नीलामी की उम्र पूरी कर लेंगी। सात बसों की कमी और कबाड़ बसें सही से रोड पर न चल पाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक हरदोई रूट पर सात बसें चल रही थीं, मगर अब मात्र पांच चलाई जा रही हैं। इन बसों को भी आगरा से हरदोई तक जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इस समय डिपो के पास 111 बसें हैं, इनमें 24 अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसें शाहजहांपुर, हरदोई और एटा के बीच चलाई जाती हैं। कानपुर, आगरा, हरदोई के लिए बसें कम होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। परिवहन मंत्री के निर्देश पर अयोध्या व प्रयागराज के लिए दो नई बसें चलाई जा रही हैं, जबकि वाराणसी के लिए अभी अनुमति का इंतजार है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि निगम नई बसें खरीदेगा, तभी मांगपत्र भेजा जाएगा। फिलहाल यात्रियों को दिक्कतें होने की कहीं शिकायत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed