सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players showed their strength in the Junior District Boxing Competition

Farrukhabad News: जूनियर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the Junior District Boxing Competition
फोटो-34 फतेहगढ़ स्टेडियम में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं मुक्केबाज। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सुशांत गुप्ता ने किया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराकर बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में पूनम शर्मा, संजीव कटियार, अरुण यादव, सचिन सिंह, कुलदीप शर्मा, करन कुशवाहा, निशा परिहार, काजल साहू, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव योगेश शुक्ला मौजूद रहे। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को 16 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे विजेता
बालक वर्ग में 46 किग्रा में दीपक प्रथम, राजन द्वितीय व अभिमान तृतीय रहे। 48 किग्रा में श्यामसुंदर प्रथम, भानु प्रताप द्वितीय व आदित्य चौहान तृतीय रहे। 50 किग्रा में रजत प्रथम, ध्रुव कश्यप द्वितीय व अभिनव राय तृतीय रहे। 52 किग्रा में सचिन प्रथम, अनुराग चौरसिया द्वितीय व प्रशांत तृतीय रहे। 54 किग्रा में कृष्णा प्रथम, सम्यक सिंह द्वितीय व अगस्त्य तृतीय रहे। 57 किग्रा में विशेष प्रथम, आदित्य द्वितीय व वैभव तृतीय रहे। 60 किग्रा में अर्जुन बाथम प्रथम, निमेश वर्मा द्वितीय व समीर तृतीय रहे। 63 किग्रा में आयुष प्रथम व अभिनव द्वितीय रहे। 66 किग्रा में सत्यम प्रथम व रुद्र सिंह द्वितीय रहे। 80 किग्रा में शरद प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय व रचित माथुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 46 किग्रा में सर्वज्ञा प्रथम व दीपा द्वितीय रहीं। 48 किग्रा में अन्नु प्रथम व संजना द्वितीय रहीं। 54 किग्रा में अनन्या प्रथम व निधि द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed