{"_id":"6a67a685f8f3e594c00f9d34","slug":"police-searching-for-shooter-fir-registered-against-three-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111216-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शूटर की तलाश में जुटी पुलिस, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शूटर की तलाश में जुटी पुलिस, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हरियाणा के रियल एस्टेट कंपनी में कर्मी की हत्या करने वाले शूटर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। हालांकि परिजन ने पत्नी की ओर से प्रॉपर्टी का विवाद बताकर एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार पंकज चौहान से जानकारी ली। पुलिस ने पत्नी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट किया। घटना के बाद से पत्नी पुलिस की निगरानी में है।
जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह (32) की रविवार रात बनारस से घर जाते समय इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट चौकी के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शूटर कार सवार साथियों के साथ भाग गया था। अरुण के पिता सुरेंद्र सिंह, भाई बॉबी के अलावा रिश्तेदार तड़के तीन बजे लोहिया अस्पताल पहुंच गए। पुलिस पत्नी राखी को अपनी निगरानी में लिए रही। सुबह पत्नी की तहरीर पर कादरीगेट थाने में पलवल निवासी रोहित और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई।
पत्नी राखी सुबह तीन बजे के करीब एक कार में बैठ गई। उसके साथ महिला पुलिस कर्मी को बैठाया गया। डीआईजी यमुना प्रसाद के पहुंचने पर घटना के चश्मदीद दुकानदार पंकज चौहान ने बताया कि बमुश्किल 10 सेकेंड में ही हत्या को अंजाम दिया गया। अरुण के पास में खड़े होकर सामान ले रहे दीपक मिश्रा भी सन्न रह गए थे। शाम के समय पुलिस पत्नी राखी और अरुण के छोटे भाई बॉबी को घटनास्थल पर ले गई। वहां फिर से राखी से जानकारी हासिल की। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव लेकर रवाना हो गए। डीआईजी यमुना प्रसाद ने बताया कि भाड़े के बदमाश होने की आशंका है। फिलहाल मामला पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद का लग रहा है। पत्नी से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही खुलासा करने का प्रयास है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एक गोली सिर और दूसरी हाथ में लगी
पुलिस ने अरुण सिंह का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया। एक गोली उसके सिर और दूसरी हाथ में लगी निकली। हालांकि सिर में बुलेट नहीं पाई गई। इससे आशंका है कि सटाकर गोली लगने से बुलेट निकल गई होगी। घटनास्थल पर दो कारतूस के खोखे मिले, वह 9एमएम पिस्टल के बताए जा रहे हैं।