{"_id":"6a67a6fd5c26be8dcc07cd44","slug":"the-police-examined-150-cctv-cameras-and-the-call-details-of-both-mobile-phones-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111218-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे, दोनों मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे, दोनों मोबाइलों की कॉल डिटेल खंगाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हाईवे पर हत्या के बाद पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती है। 24 घंटे में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अफसरों ने अरुण के घूमने वाले शहर बनारस में टीम भेजी है। उसके साथ परिवार का विकास नाम का युवक गया है। दो टीमों को पलवल और फरीदाबाद भेजा गया है।
पुलिस शूटरों के बारे में बेहद बारीकी से जांच करने में जुटी है। उन सभी स्थानों पर टीमें बनाकर भेजी हैं, जहां दंपती घूमने गया था। पुलिस जिस कंपनी में काम करता था, वहां भी उसकी कुंडली खंगालेगी। पुलिस का अनुमान है कि मैनपुरी जिले के बेवर, भोगांव से लेकर मोहम्मदाबाद, पांचाल घाट होकर हाईवे पर जिस स्थान पर अरुण सिंह कार से नीचे उतरे थे, शूटर अरुण को ट्रेस करते आ रहे होंगे। उन्हें जैसे ही मौका मिला वैसे ही घटना को अंजाम दिया।
-- -- -- -- -- --
पांचाल घाट चौकी के पास अरुण के ठीक पीछे थी शूटर की कार
डीआईजी यमुना प्रसाद ने घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कपिल कुमार से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि पांचाल घाट पर एक मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अरुण की कार के ठीक पीछे शूटरों की कार चलती दिख रही है। दोनों कारों के बीच में कोई भी छोटा-बड़ा वाहन नहीं दिख रहा है। माना जा रहा है कि जैसे ही अरुण की कार दुकान पर रुकी, तभी शूटरों ने अपनी कार को कुछ आगे रोका और उतरकर दो लोग आ गए। मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पलवल का मूल निवासी है अरुण
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरुण और उसका परिवार मूल रूप से हरियाणा के पलवल का है। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, वह भी पलवल का ही है। अरुण और आरोपी के मकानों की दूरी मात्र 27 किमी है। वह कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। दोनों में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।