फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad News: Short Circuit Sparks Fire in Two Garment Shops, Goods Worth ₹9 Lakh Destroyed

Farrukhabad: शॉर्ट सर्किट से दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में आग, नौ लाख का सामान राख

Tue, 28 Jul 2026 11:40 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 11:40 AM IST
सार

Farrukhabad News: कंपिल कस्बे में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब नौ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

विज्ञापन
Farrukhabad News: Short Circuit Sparks Fire in Two Garment Shops, Goods Worth ₹9 Lakh Destroyed
दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में आग लग गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित राजपूत मार्केट में मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में रेडीमेड कपड़ों की दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हादसे में दुकान स्वामियों को करीब 09 लाख रुपये के सामान का भारी नुकसान हुआ है। देर रात आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

देर रात दो बजे उठीं आग की लपटें, ग्रामीणों ने पाया काबू

जानकारी के अनुसार टीचर कॉलोनी निवासी आलोक राठौर उर्फ पिंकू और ग्राम अकराबाद निवासी मुखराम राजपूत की राजपूत मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। मंगलवार रात करीब 02 बजे अचानक शार्ट सर्किट की वजह से दुकानों में आग लग गई। जलने की तेज बदबू आने पर जब आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों दुकानों से आग की विकराल लपटें निकल रही थीं। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farrukhabad News: Short Circuit Sparks Fire in Two Garment Shops, Goods Worth ₹9 Lakh Destroyed
दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में आग लग गई - फोटो : amar ujala

बिजली बंद कराकर बुझाई आग, लाखों का सामान राख

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और पानी व मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आलोक राठौर की दुकान में रखा करीब 07 लाख रुपये का सामान और मुखराम की दुकान में रखा करीब 02 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed