सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police Sub-Inspector Recruitment: 7,242 out of 11,040 candidates appeared for the exam, 3,798 were absent.

पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती : 11,040 अभ्यर्थियों में 7,242 ने दी परीक्षा, 3798 अनुपस्थित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police Sub-Inspector Recruitment: 7,242 out of 11,040 candidates appeared for the exam, 3,798 were absent.
फोटो-31 रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ के पास परीक्षा देने के बाद बैग लेने के लिए लगी अभ्यर्थियो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती के लिए रविवार को दूसरे दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 11,040 अभ्यर्थियों में 7,742 ने परीक्षा दी जबकि 3,798 अनुपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। इसके बाद बायोमैट्रिक मशीन से आधार का सत्यापन कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
Trending Videos

पहली पाली में 10 बजे से परीक्षा देने के लिए केंद्र पर सुबह 8.30 बजे से ही अभ्यर्थियों की चेकिंग कर प्रवेश दिया जाने लगा। गेट के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों तलाशी के बाद आगे बढ़ने दिया। फिर गेट मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। इस दौरान किसी धातु की वस्तु सिक्के तक जेब से निकलवा लिए गए। जूते उतरवाकर देखे। गेट के अंदर प्रवेश करते ही प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड देखा। फिर कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक मशीन से आधार का सत्यापन किया। परीक्षा कक्ष में दोबारा बायोमैट्रिक मशीन से आधार सत्यापन कर कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर 5,520 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इसमें 3,661 अभ्यर्थी 66.32 प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 33.68 प्रतिशत 1,859 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। इससे पहले 1.30 बजे से ही परीक्षा केंद्र के गेट पर चेकिंग शुरू हो गई। इस पाली में भी 5,520 के सापेक्ष 64.84 प्रतिशत 3,581 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 35.13 प्रतिशत 1,939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम पांच बजे तक परीक्षा चली।

परीक्षा केंद्रों पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थी अपना बैग लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे। एक साथ युवाओं की भीड़ आने से पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था सुधारने के लिए लाइन लगवाई। अभ्यर्थियों को टोकन लेकर एक-एक कर उनका बैग वापस किया गया। हालांकि बैग पूरी तरह सुरक्षित मिला। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।


कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी

पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होने से स्क्रीन पर ही परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र कोषागार के डबल लॉक में रखवाए गए।


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति आदि व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने परीक्षा को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने व बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के निर्देश देने के साथ अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

फोटो-31 रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ के पास परीक्षा देने के बाद बैग लेने के लिए लगी अभ्यर्थियो

फोटो-31 रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ के पास परीक्षा देने के बाद बैग लेने के लिए लगी अभ्यर्थियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed