सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato arrivals at Satanpur market remain stable.

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में आलू की आवक स्थिर, भाव में 30 रुपये उछाल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 08 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Potato arrivals at Satanpur market remain stable.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर में शनिवार को आलू की आवक स्थिर रही, जिससे भाव में 30 रुपये प्रति क्विंटल उछाल आया। मंडी में करीब 140 ट्रक आलू पहुंचा। आसाम से इस बार आलू की मांग न आने से भाव में सुधार की उम्मीद कम है। वहीं चेचक रोग लगा आलू 200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।
Trending Videos


सातनपुर मंडी में दो दिन से आलू की आवक बढ़ गई है। गत वर्षों में इन दिनों आसाम से आलू की मांग आने से रैकें लोड होती थीं, इससे भाव में भी उछाल आ जाता था। इस वर्ष आसाम से आलू की मांग न आने से एक रैक भी लोड नहीं हो सकी। इससे भाव में मंदी चल रही है। बारिश के बाद मौसम साफ होने से मंडी में आलू की आवक बढ़ रही है। शनिवार को करीब 140 ट्रक आलू पहुंचा। आलू में चेचक रोग लगने से भाव और गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में गड्ड आलू 321 रुपये से लेकर 421 रुपये तक और छट्टा आलू 421 रुपये से लेकर 501 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। सबसे अच्छी कीमत में हालैंड आलू 681 रुपये से लेकर 721 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं चेचक रोग लगा दागी आलू 200 से 225 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को मंडी में सामान्य आलू 301 रुपये से लेकर 411 रुपये प्रति क्विंटल व छट्टा आलू 421 से लेकर 471 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed