सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devastated by smallpox and blight, the potato crop was ploughed back into the field.

Farrukhabad News: चेचक व घुंघिया रोग से बंटाधार, खेत में ही जोत दी आलू फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devastated by smallpox and blight, the potato crop was ploughed back into the field.
फोटो-16 दरौरा के पेरी में ट्रैक्टर से जोती जा रही आलू की फसल। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। इस बार आलू की फसल में चेचक व घुंघिया रोग ने भी किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। हर साल कच्ची फसल में तेजी के दौरान चेचक व घुंघिया रोग वाला आलू भी करीब 10-15 प्रतिशत कम भाव पर बड़ी आसानी से बिक जाता था। इस बार मंदी के इस दौर में रोग लगे आलू की हालत बहुत खराब है इसके खरीदार नहीं मिल रहे। दरौरा ग्राम पंचायत के पेरी निवासी दुर्विजय सिंह को आलू का कोई खरीदार नहीं मिला तो उन्होंने खेत में ही रोटावेटर से फसल जोतवा दी।
Trending Videos

किसान दुर्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने आलू की कुड़ी को खोदकर कई व्यापारियों को आलू का नमूना दिखाया लेकिन किसी ने भी 100-125 रुपये पैकेट में भी खरीदने की हामी नहीं भरी। इसलिए उन्होंने पांच-छह बीघा आलू की फसल को रोटावेटर चलवाकर जोतवा दिया। वह अब मक्का की फसल बोएंगे। बताया कि रुपये न होने से उन्होंने अपनी बकरी बेचकर 525 रुपये किलो के हिसाब से मक्का का बीज खरीद लिया है। अभी आठ बीघा आलू और है। आलू कमजोर होने से वह भी किसी ने नहीं खरीदा तो उसे भी खेत में जोतवा देंगे। दरौरा के पूर्व प्रधान आछेलाल ने बताया कि गांव के संतोष ने भी भाव ठीक न मिलने से दो बीघा आलू खेत में जोतवा दिया।

फोटो-16 दरौरा के पेरी में ट्रैक्टर से जोती जा रही आलू की फसल। संवाद

फोटो-16 दरौरा के पेरी में ट्रैक्टर से जोती जा रही आलू की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed