सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   suspended for 2.40 hours due to a breakdown in the line.

Farrukhabad News: ओएचई लाइन टूटने से 2.40 घंटे ठप रहा फर्रुखाबाद-कानपुर रेल यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
suspended for 2.40 hours due to a breakdown in the line.
फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच मिशन कंपाउंड के पास पतंग टकराने से रविवार दोपहर रेलवे की ओवरहेड इक्यूपमेंट (ओएचई) लाइन टूट गई। इससे फर्रुखाबाद-कानपुर रेल यातायात ठप हो गया। छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस दुर्घटनास्थल से 200 मीटर पहले रुक गई। कन्नौज से आए निरीक्षण यान से मरम्मत की। करीब 2.40 घंटा बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल से पतंग और उसमें बंधा स्टील का तार बरामद किया।
Trending Videos

कादरीगेट थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से करीब करीब ढाई किलोमीटर दूर मिशन कंपाउंड के पोल संख्या 135/10 व 135/11 के बीच रविवार दोपहर करीब 2.40 बजे पतंग टकराने से तेज आवाज के साथ ओएचई लाइन का कांट्रेक्ट तार टूट गया। उस समय छपरा जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस के हॉर्न की आवाज सुन मैदान में खड़े तीन युवक लाल स्वेटर व परिवार की युवती का लाल दुपट्टा लेकर ट्रेन को रोकने के लिए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लाइन टूटते ही बिजली ट्रिप होने से दुर्घटनास्थल से करीब 200 मीटर पहले उत्सर्ग एक्सप्रेस रुक गई। चालक दल की सूचना पर कुछ ही देर में लाइन इंस्पेक्टर मनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद डीजल इंजन मंगवाने के बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया।
दुर्घटनास्थल पर थाना, जीआरपी और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंची। रेलवे अफसरों ने पटरी के बीच पड़ी पतंग को बरामद किया। उसमें स्टील का वायर बंधा मिला। पूछताछ के बाद पतंग उड़ाने वाले एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। ओएचई लाइन की मरम्मत के लिए कन्नौज से निरीक्षण यान को बुलाया गया। इंजीनियरों ने शाम 5.11 बजे लाइन को चालू कर दिया। निरीक्षण यान फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ा होने के बाद शाम 5.20 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस को रवाना किया गया। कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन को 2.15 घंटा बाद रवाना किया जा सका।
वर्जन
लाइन टूटने से उत्सर्ग समेत दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। 2.40 घंटे बाद रेललाइन चालू कर दी गई। प्रथमदृष्ट्या घटना पतंग के टकराने से बताई जा रही है। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। -संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

फोटो-23 फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड के पास रेलवे की टूट कर लटकती ओएचई लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed