{"_id":"6988e76e6009caad89012918","slug":"a-farmer-died-after-falling-from-his-tractor-another-is-seriously-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-137098-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कुमारी निवासी एक किसान की शनिवार देर रात ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उनके साथ मौजूद चालक अस्पताल से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
गांव नगला कुमारी निवासी मुकेश (45), अनेक सिंह (22) और फूल सिंह (37) शनिवार रात कायमगंज स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में मई और ज्योना गांव के बीच ट्रैक्टर से गिरने के कारण मुकेश और अनेक सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन ट्रैक्टर से ही दोनों घायलों को सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। अनेक सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुकेश के भाई नीरज ने बताया कि ट्रैक्टर चालक फूल सिंह अस्पताल तक तो आया, लेकिन बाद में ट्रैक्टर लेकर चला गया। अस्पताल में भर्ती अनेक सिंह की जेब से देसी शराब के दो पौव्वा मिलने के बाद शराब के अधिक सेवन की आशंका जताई जा रही है। कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मुकेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी किरन, एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित पूरे परिवार में मातम छाया है।
Trending Videos