{"_id":"6a6a497c6cdd0914c6072984","slug":"quack-murdered-over-land-dispute-two-accused-sent-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-146055-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन के विवाद में की गई थी झोलाछाप की हत्या, दो आरोपी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन के विवाद में की गई थी झोलाछाप की हत्या, दो आरोपी जेल गए
विज्ञापन
फोटो-30 पुलिस गिरफ्त में झोलाछाप के हत्यारोपी। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। गंगापार क्षेत्र के गांव सवासी में झोलाछाप की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। बेची गई जमीन वापस न करने व रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। लाठी-डंडे से पीटने के बाद अंगोछे से गला दबाकर हत्या की गई थी।
सवासी निवासी हरिनाम उर्फ पप्पू यादव (48) की सोमवार रात हत्या करने के बाद उसके शव को धीरजपुर गांव के पास खेत में फेंक दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। देर रात पुत्र अनिरुद्ध ने गांव के कैलाश चंद्र व धीरजपुर निवासी नीलेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि कि चार-पांच वर्ष पूर्व पिता ने कैलाश से धीरजपुर में रोड किनारे छह बिस्वा जमीन खरीदी थी। उस समय जमीन की कीमत कम थी। अब उस जमीन की कीमत बढ़ गई है।
कैलाश पिता से वह जमीन उसी रुपये में वापस मांग रहा था लेकिन पिता ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। इसके अलावा करीब 10-15 दिन पहले नीलेन्द्र का पिता से विवाद हो गया था। सोमवार रात करीब 10 बजे पिता कैलाश की मड़ैया के पास बैठे थे, तभी इन लोगों ने उन्हें अकेला पाकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला और शव छिपाने के उद्देश्य से मड़ैया से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में डाल दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने मंगलवार रात ही आरोपी कैलाश व नीलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी कैलाश पूर्व में बेची गई जमीन वापस न मिलने की रंजिश मानता था। जबकि नीलेन्द्र का 15 दिन पूर्व पप्पू से विवाद हुआ था। दोनों ने योजना बनाकर लाठी से पीटा और गले में पड़ा अंगोछा कसकर हत्या की।