फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain slows down trains; roads turn into ponds.

Farrukhabad News: बारिश से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, सड़कें बनी तालाब

Mon, 17 Aug 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rain slows down trains; roads turn into ponds.
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर नेकपुर कलां के पास जलभराव होने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, लाल सराय, आवास विकास, बीबीगंज गल्ला मंडी समेत पूरे शहर की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। पानी में फंसकर कई कारें और बाइकें बंद हो गईं। इससे घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से नालों की तलीझाड़ सफाई की पोल खुल गई। बारिश से नेकपुर कलां स्थित रेललाइन पर करीब 300 मीटर दूरी तक दो-दो फीट पानी भर गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) की रिपोर्ट पर साढ़े आठ बजे 20 किमी प्रतिघंटे का काशन लगा दिया गया। इस रूट पर आने-जाने वाली सभी सवारी और मालगाड़ी धीमी गति से निकाली गईं।
विज्ञापन

बारिश से लोहिया अस्पताल परिसर, आवास विकास कॉलोनी की सभी सड़कें, लालसराय, नितगंजा दक्षिण, मदारबाड़ी, चमचा वाली गली तालाब जैसी नजर आई। बीबीगंज गल्लामंडी और नितगंजा दक्षिण में मुख्य मार्ग पर पानी की धार इतनी तेज थी कि बाइकें ही नहीं कारें भी बंद हो गईं। इससे जाम लगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंजीगंज में अधिक जलभराव के चलते दो घंटे तक लोग बाहर नहीं निकल सके। नाला मछरट्टा से पक्कापुल मार्ग पर भूमिगत नाला चोक होने से सभी मेनहोल से पानी की धार निकलने लगी। करीब एक किमी मार्ग पर डेढ़-डेढ़ फीट पानी की धार बहती रही। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद नौ बजे के करीब हालात सामान्य हो सके।
-------------------
लोहिया महिला इमरजेंसी में घुसा पानी
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश से लोहिया महिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने हर्बल गार्डन के पास सीवर लाइन चोक हो गई। कुछ हो देर में पानी अस्पताल की इमरजेंसी की गैलरी में घुस गया। पानी इतनी तेजी से आया कि इमरजेंसी के बरामदे की ओर घुसने लगा, तब ठेकेदार ने सफाई कर्मियों को लगाया। उन्होंने सीवर में फंसी पाॅलिथीन को निकाला, इसके बाद पानी निकलना शुरू हुआ। (संवाद)
--------------------
बढ़पुर बगिया, विकासनगर के 150 मकान बने टापू
शहर के मोहल्ला बढ़पुर बगिया, विकासनगर में तालाब किनारे बने करीब 150 मकान टापू में तब्दील हो गए। मुख्य गली में दो-दो फीट से अधिक पानी भर गया। सभी गलियां जलमग्न हो गईं। तालाब किनारे करीब 20 घरों में भी पानी घुस गया। इससे स्कूली बच्चों और महिलाओं का निकलना दूभर है। कामकाजी लोग गंदे पानी में घुसकर निकलने को मजबूर हैं। (संवाद)

-------------
अंडरपास फिर भरा, आवागमन बंद
बढ़पुर तालाब के पानी निकलने की व्यवस्था न होने से यह अंडरपास में घुस गया। अंडरपास पूरा भरने के बाद पानी की धार सातनपुर के तालाब में जाने लगी। देर शाम तक अंडरपास में करीब 15 फीट पानी भरा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed