फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chants of 'Bharat Mata Ki Jai' and 'Vande Mataram' echoed.

Farrukhabad News: भारत माता की जय और वंदेमातरम की रही गूंज

Mon, 17 Aug 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bharat Mata Ki Jai' and 'Vande Mataram' echoed.
कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति के गीतों के साथ भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष गूंजता रहा। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों को याद किया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में एसडीएम अभिषेक वर्मा और तहसीलदार हर्षित सिंह ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे ने, एपी पब्लिक स्कूल में सांसद मुकेश राजपूत व विधायक डॉ. सुरभि ने झंडा फहराया। प्रबंधक अशोक रस्तोगी और प्रदीप रस्तोगी, आयुष रस्तोगी, आकाश रस्तोगी प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, निदेशक मोनिका अग्रवाल और पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव और अनिल बाबू तिवारी, नाहिद जाफरी मौजूद रहे। सीपी स्कूल में प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल और निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। एलवाई डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल व प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श इंटर कालेज पितौरा में प्रधानाचार्य अनिल गंगवार ने ध्वजारोहण किया। किरन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राधिका नायर मौजूद रहीं। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने ध्वज फहराया। लक्ष्य हॉस्पिटल में डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने भी झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने ध्वजारोहण किया।
केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल, जनता इंटर कॉलेज रसीदाबाद तिवारियान व शिव ज्ञान मंदिर गंगा दरवाजा में प्रबंधक डॉ. विकास शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
-----------
विद्यालयों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
फोटो-14 प्राथमिक विद्यालय गौटिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
फोटो-15 प्राथमिक विद्यालय गौटिया में हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं। स्रोत: जागरूक पाठक
फोटो-16 सलेमपुर के एक गेस्टहाउस में स्वतंत्रता दिवस बनाते बच्चे। स्रोत: शिक्षा विभाग
अमृतपुर। ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय गौटिया में सैनिक सुरेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह, आकांक्षा अग्निहोत्री, पूनम सिंह, मनोरमा आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता, जूनियर हाईस्कूल कुतुलूपुर में आशा रानी, कंपोजिट विद्यालय जिठोली में महेंद्र सिंह, जूनियर हाईस्कूल महमदपुर गढि़या में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक, जूनियर हाईस्कूल राजेपुर में प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह, तीसराम की मड़ैया में प्रधानाध्यापक श्याम कुमार आदि ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर सपूतों के जीवन पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
____________________
सड़क किनारे और चौपाल पर फहराया तिरंगा
अमृतपुर। गंगा में आई बाढ़ के कारण कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पानी भरा होने से स्वतंत्रता दिवस इस बार सड़क किनारे और गांव की चौपाल पर मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर एकत्र कर ध्वजारोहण कराया। इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जूनियर हाईस्कूल महमदपुर गढि़या में इटावा-बरेली हाईवे के किनारे ध्वजारोहण किया गया। तीसराम की मड़ैया में गांव की चौपाल पर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। अंबरपुर, चित्रकूट कंचनपुर, उदयपुर आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने बाढ़ शरणालय रामनिवास महा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया।
--------------
निकाली तिरंगा रैली व हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो-9 वीआरएम इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे बच्चे। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। दूसरी तरफ जय हिंद कमेटी ने तिरंगा यात्रा निकाली। समाजसेविका मीनाबाई किन्नर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वहीं वीआरएम इंटर कॉलेज में प्रबंध निदेशक गौरव दुबे और नरेश चंद दुबे ने झंडा फहराया। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने राष्ट्रीय पर्व पर स्कूल के बच्चों को जानकारी दी।
सीएचसी में अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा और डॉ. गौरव राजपूत ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय ककीयोली में ओंकार सिंह और कृष्ण पाल सक्सेना ने, प्राथमिक विद्यालय कोकापुर में ओम प्रकाश सिंह, प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में प्रदीप कुमार पाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर बांगर में आसिफ अली, उच्च प्राथमिक विद्यालय नहरोशा में राम मनोहर सिंह, प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में संजीव रंजन और प्रशांत कटियार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरमौरा बांगर में नवनीत यादव, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में डॉ. शैलेंद्र सिंह, ओम साईं गैस एजेंसी पर राजेश गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बासमई में प्रधान सपना सिंह और अमित कुमार ने झंडारोहण किया।
-------

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहा
फोटो-8 एनएससी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
मोहम्मदाबाद। श्रीमती सत्यवती पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद, सत्यवती स्कूल अहिमलापुर-ताजपुर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ प्रबंधक बृजेश दुबे ने ध्वजारोहण कर किया। समारोह में श्री रामकृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। प्रधानाचार्य छाया चौहान, रविंद्र सिंह, सुबोध पांडेय, अवधेश मिश्रा आदि रहे।
प्रताप नगर ताजपुर रोड स्थित एनएससी पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौर रहे। चेयरमैन देवेश सिंह चंदेल, वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र सिंह चंदेल (रिंकू चंदेल), विद्यालय अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह राठौर और वाइस प्रिंसिपल इंदु राठौर मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एबीवीपी नगर अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने विद्यार्थियों एवं नगरवासियों को देशहित, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई।(संवाद)
----------------
विद्यालयों, थाना व नगर पंचायत में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
फोटो- 6 तिरंगा यात्रा निकालते उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद के शिक्षक व छात्र-छात्राएं। संवाद
शमसाबाद। एवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय गुप्ता व प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने झंडारोहण किया। रोशनाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान सुदेश गंगवार की मौजूदगी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार व समाजसेवी जयदेव गंगवार ने ध्वजारोहण किया। कक्षा एक से आठ तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को बैग तथा सभी बच्चों को कलम-पेंसिल किट वितरित की गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में यशपाल, सिविलियन विद्यालय कटरी तौफीक में इख्तियार अहमद, उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर तराई में रुचि यादव व राकेश यादव तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय असगरपुर में राजेश गंगवार ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत में ईओ अवनीश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अलीम अंसारी ने झंडारोहण किया।
थाने में चौकी इंचार्ज चिलसरा अनुज कुमार और आरएन मेमोरियल शिक्षा निकेतन में प्रबंधक अनुराग शुक्ला ने झंडा फहराया। आरएन मेमोरियल शिक्षा निकेतन में बच्चों ने तरह-तरह के नाटक प्रस्तुत किया और उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में भी बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया।(संवाद)

----------------
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिखाई देशभक्ति
फोटो-2 स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
फोटो-4 इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल हथिखाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: कर्मचारी
फर्रुखाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर में विद्यालय के अध्यक्ष उदयपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुदेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के भैया-बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फतेहगढ़ के इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। (संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed