फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover and his maternal uncle arrested for throwing pregnant woman into river from bridge.

Farrukhabad News: गर्भवती को पुल से नदी में फेंकने में प्रेमी व उसका मामा गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lover and his maternal uncle arrested for throwing pregnant woman into river from bridge.
कमालगंज। गर्भवती प्रेमिका को पुल से नदी में फेंकने के आरोपी प्रेमी व उसके मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। प्रेमी ने चाल चलन सही न होने से महिला की हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में पीड़िता ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला प्रेमी के परिजनों के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला ने कंपिल थाना क्षेत्र के अकराबाद निवासी प्रेमी अजीत व उसके साथी मऊदरवाजा क्षेत्र के नेवलपुर के रामू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा कि वह डेढ़ वर्ष से अजीत के साथ शहर के पांचाल घाट क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। बुधवार शाम अजीत व रामू उसे बाइक से हरदोई जिला के हरपालपुर स्थित रिश्तेदार के घर ले जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

रात आठ बजे क्षेत्र के महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित निर्माणाधीन पुल पर दोनों ने दुपट्टा से उसका गला कस दिया। इसके बाद उसे पुल से गंगा की धार में फेंक दिया। वह तैरते हुए किसी तरह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात ही आरोपी अजीत व उसके मामा रामू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अजीत ने बताया कि महिला का चाल-चलन अच्छा नहीं है। इससे वह काफी परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने मामा के साथ मिलकर महिला को गंगा में फेंक दिया था। महिला की मां व अजीत के परिजन थाने पहुंचे। रात होने पर महिला अजीत के परिजन के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। समझाने के बाद अजीत के परिजन महिला को साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के प्रयास में उसके प्रेमी व साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed