फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The meaning of freedom lies in the conscientious observance of duties alongside rights: District Magistrate.

आजादी का अर्थ, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन : जिलाधिकारी

Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The meaning of freedom lies in the conscientious observance of duties alongside rights: District Magistrate.
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत व जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अर्थ अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करना है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जेएनवी रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुबह आठ बजे राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वर्मा की धर्मपत्नी उर्मिला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें आजादी के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी सिखाईं। उसे निभाकर भारत को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व सुशील शाक्य ने भी विचार रखे। राज्य मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कवि शिवओम अंबर, जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह व छात्राओं ने भारत की गौरव गाथा पर सुंदर प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी व एसपी आरती सिंह ने केंद्रीय कारागार, जिला कारागार व महिला बंदी कारागार के चिकित्सालय में बंदियों के हालचाल लेकर मिष्ठान व फल वितरण किया। एडीएम अरुण कुमार सिंह, दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित
फोटो-32 स्वतंत्रता दिवस पर महिला पुलिस कर्मी को सम्मानित करतीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह। स्रोत: पुलिस
फोटो-23 शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी को सम्मानित करतीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ। स्रोत: पुलिस
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन कैंप कार्यालय में एसपी आरती सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी को कानपुर में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएसपी गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed