{"_id":"6a6cf5ce97803149100a6e2b","slug":"shepherds-spotted-the-body-of-a-boy-submerged-in-the-ganges-villagers-retrieved-it-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111270-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चरवाहों ने देखा गंगा में डूबे बालक का शव, ग्रामीणों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चरवाहों ने देखा गंगा में डूबे बालक का शव, ग्रामीणों ने निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पिछली साल गंगा में गांव समाने के बाद कटरी धर्मपुर गोशाला के पास झोपड़ी डालकर रह रहे ठटा की मड़ैया के रामौतार का पुत्र मोहित कुमार (12) बृहस्पतिवार को लापता हो गया था। उसके कपड़े गंगा किनारे रखे मिले थे। गंगा में डूबने की आशंका से शुक्रवार को भी खोजबीन की गई, मगर सफलता नहीं मिली। देर शाम कुछ चरवाहों ने शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने मोहित का शव निकाला तो चीख पुकार मच गई।
मऊदरवाजा थाने के गांव ठटा की मड़ैया का मोहित कुमार बृहस्पतिवार सुबह घर से चला गया था। शाम करीब चार बजे गंगा के कटान के किनारे कपड़े मिलने पर डूबने की आशंका को देखते हुए आसपास गांवों के लोगों ने खोजबीन शुरू की। शाम को नायब तहसीलदार सनी कनौजिया पुलिस बल के साथ पहुंचे। शुक्रवार दोपहर तक खोजबीन कराई गई। तेजी से बढ़ते जलस्तर और तेज धार के चलते सफलता नहीं मिली। शाम करीब पौने सात बजे कुछ चरवाहे जानवर लेकर गांव की ओर आ रहे थे। उसी समय चरवाहों को शव उतराता मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में पहुंचे ग्रामीणों ने मोहित का शव बाहर निकाल लिया।
ग्रामीण मोहित का शव लेकर धर्मपुर कटरी गोशाला स्थित झोपड़ी में पहुंचे, तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामौतार के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। उन्होंने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, कहा था कि मां ने स्कूल जाने के लिए कहा तो वह गुस्सा होकर चला गया था।