सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sons kill father by smashing his head over land dispute

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में पुत्रों ने सिर कूंच कर पिता को मार डाला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sons kill father by smashing his head over land dispute
फोटो-17 रामसनेही पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव अर्रापहाड़पुर में जमीन बिकवाने का दबाव बनाने पर चल रहे विवाद के चलते दो पुत्रों ने किसी वजनदार वस्तु से सिर कूंच कर पिता की हत्या कर दी। पड़ोस में दावत खाकर निकले लोगों ने चीख पुकार सुनी। छत के रास्ते देखा, तो दोनों पुत्र गेट खोलकर भाग गए और पिता लहूलुहान हालत में बरामदे में तखत पर मृत पड़े थे। भतीजे की तहरीर पर दोनों पुत्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर में एक शादी समारोह की दावत चल रही थी। वहां से निकले कुछ लोगों ने पड़ोसी रामसनेही पाल (70) के घर चीख पुकार सुनी। उन्होंने इसकी जानकारी रामसनेही के भतीजे देवेंद्र को दी। देवेंद्र चचेरे भाई विजय पाल, बलवीर, गुतासी निवासी विकास के साथ वहां पहुंचे। रामसनेही का मकान अंदर से बंद था। सभी लोगों ने पड़ोसी की छत से देखा, तो ओमकार व अनिल मुख्य गेट खोलकर भाग निकले। रामसनेही का शव तखत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजब सिंह, फॉरेंसिक टीम और सीओ सिटी अभय वर्मा मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। भतीजे देवेंद्र ने ओमकार और अनिल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवा दी। सीओ सिटी ने बताया कि रामसनेही के दोनों पुत्र आवारा हैं। पिता से जमीन बिकवाना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद करते थे। ओमकार को हिरासत में लिया गया है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र पकड़ा जाएगा। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि किसी वजनी वस्तु से प्रहार किया गया है। मुख्य आरोपी के पकड़ में आने पर हत्या में प्रयुक्त वजनी वस्तु बरामद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए भतीजे को बेच दी थी चार बीघा जमीन रामसनेही के दो पुत्र ओमकार व अनिल हैं। रामसनेही के नाम 12 बीघा जमीन थी। उन्होंने एक पुत्र की दो बार और एक की एक बार शादी कराई। बेटी की भी शादी की। दोनों पुत्र एक भी पत्नी को नहीं रख सके। रामसनेही खुद दोनों को खाना बनाकर खिलाते थे। देवेंद्र ने बताया कि रामसनेही की पुत्री की मौत के बाद एक पुत्र की पत्नी ननदोई के साथ रहने लगी। अब फिर से दोनों पुत्र शादी करने का पिता पर दबाव बना रहे थे। चार-चार शादियां करने से रामसनेही पर कर्ज हो गया था। लिहाजा उन्होंने चार बीघा जमीन एक भतीजे को बेच दी थी। अब उनके पास आठ बीघा जमीन बची है। उसे बिकवाने अथवा उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे।

फोटो-17 रामसनेही पाल। फाइल फोटो

फोटो-17 रामसनेही पाल। फाइल फोटो

फोटो-17 रामसनेही पाल। फाइल फोटो

फोटो-17 रामसनेही पाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed