{"_id":"69f250079684467369079ff3","slug":"sp-came-on-the-highway-challaned-and-seized-vehicles-for-carrying-excess-passengers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110084-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हाईवे पर उतरीं एसपी, अधिक सवारियां ढोने पर वाहनों के चालान व सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हाईवे पर उतरीं एसपी, अधिक सवारियां ढोने पर वाहनों के चालान व सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर सोमवार को डीसीएम और ऑटो में हुई भिड़ंत में तीन की मौत और 10 लोग घायल होने से यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो गए थे। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों का सच अमर उजाला ने बुधवार को प्रकाशित खबर में उजागर किया। इसके बाद थाना पुलिस भले ही न जागी हो, मगर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुबह ही पांचाल घाट से जमापुर मोड़ तक चेकिंग अभियान चलाया। जिले भर में 110 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह बुधवार सुबह पांचाल घाट से जमापुर मोड़ तक जायजा लिया। उन्हें रास्ते में कई टेंपो व ऑटो क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने इन वाहनों को पकड़वा लिया। तीन टेंपो को सीज करवा दिया। टीएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट, फिटनेस, बीमा न होने पर टेंपो सहित 110 वाहनों का चालान हुआ है। ओवरलोड सवारियां ढोने में चार टेंपो सीज हुए हैं। चेकिंग अभियान और सख्ती से किया जाएगा।
Trending Videos