फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugar mill worker returning from a funeral dies in an accident

Farrukhabad News: अंत्येष्टि से लौट रहे चीनी मिल कर्मी की हादसे में मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill worker returning from a funeral dies in an accident
कायमगंज। रिश्तेदार की अंत्येष्टि से लौट रहे चीनी मिल कर्मी लोकेंद्र यादव (38) की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। अलीगंज रोड पर कैशर खां के अड्डे के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की खबर से परिवारीजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना छांछा क्षेत्र के गांव नगला हार निवासी लोकेंद्र कायमगंज चीनी मिल में वर्ष 2017 से फिटर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनकी रिश्ते की भाभी का निधन हो गया था। रविवार सुबह वह अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। शाम को लौटते समय हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


लोकेंद्र की पत्नी कल्पना ने बताया कि हादसे से पहले पति ने फोन कर घर पर पानी भरने को कहा था। उन्होंने बताया था कि लौटकर पहले नहाएंगे। पति की मौत से कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बेटी परी (14) और बेटा शिवांश (9) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल के जीएम डॉ. नीरज वर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह नए पेराई सत्र की तैयारी के लिए मरम्मत कार्य कर रहे थे। लोकेंद्र स्थायी कर्मचारी थे। उन्होंने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed