फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of a policeman taking money from a shopkeeper goes viral

Farrukhabad News: सिपाही का दुकानदार से रुपये लेते वीडियो वायरल

Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Video of a policeman taking money from a shopkeeper goes viral
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के जमापुर चौराहा स्थित मिष्ठान भंडार पर नाबालिग से काम कराने के नाम पर सिपाही का दुकानदार से रुपये लेते वीडियो वायरल हो गया। दुकानदार ने सिपाही पर तीन हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। कहा कि नाबालिग उसका बेटा ही था, जो खाना देने आया था।
विज्ञापन


जमापुर चौराहा स्थित मिष्ठान भंडार के पास रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस जीप रुकी। इससे उतरकर कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद को बाल संरक्षण विभाग से जुड़ा बताया और दुकानदार के नाबालिग बेटे को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि अधिकारियों ने उससे कहा कि बालश्रम के मामले में कोर्ट जाने पर 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। सिपाही ने मामला निपटाने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। उसने झंझट से बचने के लिए सिपाही को तीन हजार रुपये दे दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दुकानदार से रुपये लेकर सिपाही अपनी जेब में रखते हुए दिख रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने के इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। वह सिपाहियों को बुलाकर पूछताछ करेंगे। आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed