फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Taps broken, fans not working, plaster falling from the ceiling.

Farrukhabad News: टोंटियां टूटीं, पंखे बंद, छत से गिर रहा प्लास्टर

Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Taps broken, fans not working, plaster falling from the ceiling.
कंपिल। फतेहपुर जिले के सर्वोदय विद्यालय किशनगंज में अव्यवस्थाओं से परेशान छात्रों के आंदोलन के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट खत्म हो गई, मगर व्यवस्थाएं बदहाल हैं। कहीं पानी की टोंटियां टूटी हैं, तो कहीं छत से प्लास्टर गिर रहा है। पंखे बंद होने से छात्र से लेकर शिक्षक तक गर्मी में बैठने को मजबूर हैं। स्कूलों को साफ-सुथरा भी नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कायमगंज ब्लॉक के गांव रसीदपुर प्राथमिक विद्यालय में 23 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक पांडेय, अध्यापक पशुपति राजपूत, शिक्षामित्र अरविंद की तैनाती है। बुधवार दोपहर 12:20 बजे स्कूल में प्रधानाचार्य अभिषेक पांडेय, शिक्षामित्र अरविंद नहीं मिले, जबकि शिक्षक पशुपति राजपूत स्कूल में थे। बच्चे खेलने में व्यस्त दिखे। शिक्षक ने बताया कि छुट्टी हो चुकी है। अन्य शिक्षक चले गए हैं। वह भी जाने की तैयारी में हैं। स्कूल में 17 बच्चे आए थे। रसोईघर की नवनिर्मित दीवारों के साथ, छत से उखड़ता प्लास्टर भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा था। विद्यालय में लगी पानी की टोंटियां टूटी थीं।
विज्ञापन

दोपहर 12:40 बजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलियपुर में छुट्टी हो चुकी थी। शिक्षक और छात्र जा चुके थे। प्रधानाध्यापक राजवीर अपने कक्ष में बैठे थे। बताया कि स्कूल की बिजली खराब है। पंखे न चलने से शिक्षक व छात्र परेशान हैं। बिजली विभाग नहीं सुन रहा। करीब 20 दिन पहले विद्यालय का इन्वर्टर, दो बैट्री चोरी हो गए। तहरीर के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं लिखी। पानी की टोंटियां सूखी थीं। हैंडपंप से पानी पीते हैं। स्कूल परिसर में बड़ी घास खड़ी थी, उसमें जहरीले कीड़ों का खतरा बना है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंजीकृत 87 बच्चों में करीब 60 स्कूल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश पाल ने बताया कि इस मामले में उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। बीएसए ही इस बारे में बता पाएंगे। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई जाएगी। समस्याओं का निस्तारण होगा और स्कूल समय से पहले बंद होने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed