फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenage girl commits suicide by consuming poison after her boyfriend, released on bail, fails to show up to meet her.

Farrukhabad News: जमानत पर छूटे प्रेमी के मिलने न आने पर किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl commits suicide by consuming poison after her boyfriend, released on bail, fails to show up to meet her.
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जेल से जमानत पर छूटकर सोमवार को घर पहुंचे प्रेमी के मिलने न आने पर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। किशोरी अपनी 12 साल की छोटी बहन संग 10 अप्रैल को साइकिल से स्कूल गईं। मगर वह लापता हो गई थीं। साइकिलें रेलवे स्टेशन के पास मिली थीं। पुलिस ने दोनों बहनों को गंजडुंडवारा से बरामद किया था। गांव के ही मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। प्रेमिका की मौत की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात दूसरे आरोपी को गंजडुंडवारा से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी 12 साल की छोटी बहन के साथ 10 अप्रैल को साइकिलों से स्कूल के लिए निकली थीं। स्कूल न पहुंचने पर पिता ने 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने 12 अप्रैल को गांव के ही विमलेश राठौर की ताई के गंजडुंडवारा स्थित मायके से दोनों बहनों को बरामद कर विमलेश को पकड़कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार को विमलेश की जमानत हो गई थी। किशोरी ने उसे फोन कर बुलाया, मगर उसने इन्कार कर दिया था। इससे खफा होकर उसने देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर करने पर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंजडुंडवारा से दूसरे आरोपी रिषभ राठौर को भी पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि दूसरा आरोपी पकड़ लिया है। किशोरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का हंगामा, पुलिस बुलाने पर हुए शांत
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में किशोरी को मृत घोषित होने पर शव मॉर्चुरी में रखवाने की कार्रवाई की गई। परिजन ने शव घर ले जाने की बात कही। इमरजेंसी कर्मियों ने संदिग्ध मौत मानते हुए पुलिस कार्रवाई के बिना शव न देने की बात कही। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने को विधायक का आदमी बताते हुए शव जबरन ले जाने की धमकी दी। इस पर ड्यूटी डॉक्टर ने कादरीगेट थाने को सूचना दे दी। पुलिस ने पहुंचकर शव मॉर्चुरी में रखवा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed