सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The candidates who came for the interview could not tell the full form of ECC.

Farrukhabad News: साक्षात्कार देने आईं अभ्यर्थी ईसीसी की फुल फार्म नहीं बता सकीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The candidates who came for the interview could not tell the full form of ECC.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में एजुकेटर भर्ती के लिए विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ। इसमें कई अभ्यर्थी ईसीसी एजुकेटर की फुल फार्म नहीं बता सकीं। 200 में से 66 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत प्री-प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने के लिए जनपद में 106 ईसीसी एजुकेटर (अर्ली चाइल्ड हुड केयर एजुकेटर) की संविदा पर भर्ती होनी है। इसके लिए कुल 3,388 आवेदन किए गए। इनमें 1484 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर सत्यापन कराया। इनका 28 फरवरी से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता वाली कमेटी साक्षात्कार ले रही है। बुधवार को 200 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए गए। इनमें 134 ही पहुंचे जबकि 66 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सवाल किए तो वह चकरा गईं। कुछ अभ्यर्थी तो अपने पद नाम की फुल फार्म भी नहीं बता सकीं। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए। 28 फरवरी से चल रहे साक्षात्कार में 718 अभ्यर्थियों में से 527 ही शामिल हुए जबकि 191 गैरहाजिर रहे। साक्षात्कार के दौरान बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed