सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thief flees with a bag full of jewelry and clothes from a roadways bus.

Farrukhabad News: रोडवेज बस से जेवर व कपड़ा भरा बैग लेकर चोर फरार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thief flees with a bag full of jewelry and clothes from a roadways bus.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर बस में कायमगंज जाने के लिए सवार एक महिला का चोरों ने जेवर, रुपये व कपड़े भरा बैग पार कर दिया। पीड़िता ने चंद कदम दूर पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने का दावा किया।

कायमगंज निवासी जयप्रकाश सक्सेना की पत्नी शोभा सक्सेना अपने पांच साल के पुत्र कृष्णा और छह साल की बेटी अर्पिता के साथ मायके से लौट रही थीं। मंगलवार दोपहर दो बजे कायमगंज जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा पर बस पर सवार हुईं। बैग रखने के बाद वह बच्चों को सीट पर बैठाने में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान बस में रखा बैग पीछे से चढ़ा एक युवक लेकर चला गया। पीड़िता बच्चों को लेकर रोडवेज पुलिस चौकी पहुंची। शोभा सक्सेना ने बताया कि बैग में सोने की अंगूठी, एक हजार रुपये, बच्चों व महिला के कपड़े रखे थे। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि महिला से तहरीर मांगी गई, मगर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed