सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman jailed for drugging and stealing jewellery worth Rs 15 lakh

Farrukhabad News: नशीला पदार्थ खिलाकर 15 लाख के जेवर चोरी करने में युवती को जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman jailed for drugging and stealing jewellery worth Rs 15 lakh
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में अकेली सर्राफ की पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर 15 लाख रुपये के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी युवती को गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर दो कंगन और 6.36 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने जेवर खरीदने, गलाने वाले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी प्रशांत वर्मा ने मोहल्ले के ही प्रदीप कुमार वर्मा की पुत्री सिमरन के खिलाफ सोमवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि सिमरन घर पर आती जाती थी। 21 जून को वह दुकान पर चला गया। घर में पत्नी अकेली थीं। सिमरन घर पहुंची और अधिक गर्मी होने के बहाने नशीली गोली डालकर कोल्डड्रिंक पिला दी। पत्नी के बेहोश होने के बाद वह अलमारी में रखा हार, 14 चूड़ी, एक चेन, तीन अंगूठी, पेंडल, टॉप्स चोरी करके ले गई। होश आने पर पत्नी ने प्रशांत को सूचना दी। प्रशांत ने बहाने से सिमरन को घर बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि सिमरन के कब्जे से दो कंगन, 6.36 लाख 150 रुपये बरामद किए हैं। सिमरन पहले भी अपने घर पर इस तरह की हरकत कर चुकी है।
-----------
7.84 लाख रुपये में बेचे थे जेवरात : पूछताछ में सिमरन ने बताया कि 15 लाख रुपये के जेवरात पक्कापुल के एक सर्राफ को 7.84 लाख रुपये में बेचे थे। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सिमरन ने बताया कि 70 हजार रुपये बिजली बिल जमा किया। 1.48 लाख रुपये जींस हाउस मालिक को दिए। 4.80 लाख रुपये मोहल्ला चीनीग्रान स्थित एक जन सेवा केंद्र संचालक को खाते में जमा करने के लिए दिए। पुलिस ने जन सेवा केंद्र और जींस व्यापारी से रुपये बरामद कर लिए। जेवर गलाने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी भी सिफारिश में कोतवाली में डटे रहे। पुलिस ने देर रात तक अन्य किसी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गहलौत ने बताया कि आरोपी सिमरन के अलावा किसी अन्य पर कार्रवाई नहीं होगी। उनका सीधा कोई अपराध नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article