{"_id":"6a2c6589db21c64eb301cf8b","slug":"training-provided-to-invigilators-for-the-lecturer-examination-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-143612-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रवक्ता परीक्षा के लिए निरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रवक्ता परीक्षा के लिए निरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की देखरेख में 14 जून को होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा कराने के लिए शुक्रवार को कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के साथ कक्ष निरीक्षकों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।
शहर के 14 केंद्रों पर रविवार को होने वाली प्रवक्ता परीक्षा के लिए केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने दिया। 459 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी न की जाए और आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की भी तलाशी ली जाएगी ताकि परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण एवं संग्रहण में विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा कक्ष में समय से पहुंचने, अभ्यर्थियों की उपस्थिति का सत्यापन करने, प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र का मिलान करने, प्रतिबंधित सामग्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में परीक्षा की गोपनीयता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी गई। परीक्षा कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 14 केंद्र व्यवस्थापक, 28 सह केंद्र व्यवस्थापक, 38 परीक्षा सहायक, 459 कक्ष निरीक्षक, 58 सहायक निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। 14 केंद्रों पर 5508 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।