सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two convicted for attempting to rape a minor

Farrukhabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में दो पर दोष सिद्ध

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two convicted for attempting to rape a minor
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश रितिका त्यागी की अदालत ने अभियुक्त राजकुमार व बबलू को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 23 मार्च की तारीख तय की।
Trending Videos



थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जनवरी 2017 की शाम करीब 7 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री खेत पर गई थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग निकले। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। विवेचना के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों की जमानत निरस्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार फतेहगढ़ भेजने के आदेश दिए। मामले में सजा के निर्धारण के लिए 23 मार्च की तारीख नियत की है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन मतदाताओं को वोट डालने की जानकारी देते हुए। संव

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन मतदाताओं को वोट डालने की जानकारी देते हुए। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed