{"_id":"69cec73642143edda708c370","slug":"two-robbers-arrested-mobile-and-rs-1600-recovered-from-juvenile-delinquent-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109694-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो लुटेरे गिरफ्तार, बाल अपचारी से मिला मोबाइल व 1600 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो लुटेरे गिरफ्तार, बाल अपचारी से मिला मोबाइल व 1600 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा कंपनी के दवा प्रतिनिधि (एमआर) को लहूलुहान कर 27 हजार रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत दो लुटेरा पकड़ लिए। उनके पास से तमंचा, 1600 रुपये और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। अदालत में पेश किया, जहां से एक को जेल तथा दूसरे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज की नगर पंचायत समधन के मोहल्ला दारा सराय निवासी एमआर आरिफ हुसैन को बदमाशों ने खाना खिलाने के बहाने चिलसरा सड़क पर मारपीट कर घायल कर दिया था। उसके पास से 27 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया था। पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के सहयोग से हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कॉलोनी निवासी अंकित उर्फ करिया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस को अंकित के पास एक तमंचा और बाल अपचारी के पास लूटी गई रकम में से 1600 रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
पुलिस ने नहीं तलाशा ई-रिक्शा और चालक
आरोपी एमआर को ई-रिक्शा से लेकर आए थे। उन्होंने एमआर को ई-रिक्शा से उतार लिया था। इसके बाद उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। संदिग्ध हालात को देखने के बावजूद ई-रिक्शा चालक ने किसी को सूचना नहीं दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को बरामद नहीं किया।
Trending Videos