{"_id":"6963f72e252923654c0df1c2","slug":"two-women-died-after-bathing-in-the-ganges-river-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108642-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में नहाने के बाद दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में नहाने के बाद दो महिलाओं की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माघ माह में मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रही दो वृद्ध महिलाओं की गंगा में नहाने के बाद मौत हो गई। दोनों की ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। एक वृद्धा नहाने के बाद रजाई में लेटने के बाद मृत अवस्था में मिलीं। परिजन शवों को घर लेकर चले गए।
जनपद हरदोई के गांव लखनौर, थाना पचदेवरा निवासी रामसहारे दीक्षित की पत्नी निर्मला (75) गांव की ही अपनी बहन उर्मिला पत्नी सुरेश बाबू शुक्ला के साथ पांचाल घाट गंगा तट पर कल्पवास कर रही हैं। वह रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी बहन के साथ गंगा में नहाने गई थीं। अचानक घाट पर ही वह बेहोश होकर गिर गईं। उर्मिला की सूचना पर उनके पुत्र प्रबल पहुंचे और निर्मला को बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और ब्लड प्रेशर कम ज्यादा हो रहा है। डॉक्टर ने निर्मला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। हालत में सुधार न होने पर दोपहर बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर लेकर चले गए।
शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव बथुआ निवासी ललकौरा (65) अपने पुत्र गोवर्धन के साथ निर्मोही अखाड़ा में राउटी बनाकर कल्पवास कर रही थीं। रविवार सुबह छह बजे गंगा नहाकर पूजा करने के बाद राउटी में रजाई में लेट गईं। पुत्र गोवर्धन बाबा रामदास महाराज के पास प्रवचन सुनने चले गए। खाना के लिए पुत्र राउटी में उठाने पहुंच, तो वह बेहोश मिलीं। परिजन अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह सात साल से गंगा नहा रही थीं। परिजन शव घर लेकर चले गए। दोनों ही महिलाओं की ठंड लगने से आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos