सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Upset villagers boycotted school refusing to leave

Farrukhabad News: परेशान ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Upset villagers boycotted school refusing to leave
विज्ञापन
शमसाबाद। नगला सेठ गांव में गेहूं की फसल उजड़ने से आक्रोशित ग्रामीणों ने खेतों में नुकसान कर रहे छुट्टा पशुओं को घेरकर एक निजी विद्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अन्ना पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। गोवंश को पकड़कर स्कूल में बंद करने की सूचना ग्राम प्रधान रजनी को दी गई। इसके बाद प्रधान पुत्र हरभजन ने खंड विकास अधिकारी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी ने पशुओं को गोशाला भेजने की व्यवस्था कराई। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि करीब आठ छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा था, जिन्हें रम्पुरा गोशाला भिजवा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed