सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicles hovering on the highway all day due to pipeline repairs

Farrukhabad News: पाइपलाइन की मरम्मत के कारण राजमार्ग पर दिन भर रेंगते रहे वाहन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vehicles hovering on the highway all day due to pipeline repairs
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बे में जलापूर्ति के लिए पड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ। राजमार्ग पर गड्ढा खोदकर मरम्मत कार्य होने के कारण पूरा दिन वाहन रेंगते रहे। अब रात में भी कार्य होगा।
Trending Videos

कानपुर-फतेहगढ़ राजमार्ग पर चौराहे के निकट पानी की आपूर्ति के लिए पड़ी अंडरग्राउंड पाइपलाइन मंगलवार दोपहर लीक हो गई। आसपास पानी भर गया। जानकारी पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत कर्मचारी ने मरम्मत कार्य की तैयारी की। जेसीबी से गड्ढा खोदकर कर पाइपलाइन की मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर को नगर के 12 वार्डों के करीब 4500 घरों की जलापूर्ति बाधित रही। राजमार्ग पर गड्ढा खोदकर मिट्टी का ढेर लगाए जाने से पूरा दिन आवागमन में समस्या रही। बड़े वाहनों के आने पर जाम की स्थिति भी बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पाइपलाइन में जुगाड़ कर कुछ देर के लिए आपूर्ति चालू की गई। देर शाम दोबारा मरम्मत चालू किया गया। कर्मचारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन का मरम्मत चल रहा है। पाइपलाइन में क्लैंप लगाकर शाम को आपूर्ति चालू कर दी गई। रात में फिर मरम्मत कार्य होगा। (संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed