सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   178 liters of refined and 49 liters of mustard oil were seized, 10 samples were taken.

Fatehpur News: 178 लीटर रिफाइंड व 49 लीटर सरसों का तेल किया जब्त, लिए गए 10 नमूने

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
178 liters of refined and 49 liters of mustard oil were seized, 10 samples were taken.
विज्ञापन
फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने भर रहा है। मंगलवार को नौ स्थानों से खोया, मिठाई, रंगीन कचरी, दूध, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। साथ ही एक दुकान से 178 लीटर रिफाइंड तेल को नमूना लेकर जब्त किया गया। वहीं एक दुकान से सरसों के तेल का नमूना लेकर 49 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया।
Trending Videos

बिंदकी तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार रचना यादव एवं सदर तहसील में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला कारागार के पीछे शिव डेयरी से खोया का एक नमूना लिया गया। शहर के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर के निकट श्रेयांश ट्रेडर्स से रिफाइंड ऑयल का एक नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया। 178 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जब्त किया गया। शहर के पटेल नगर स्थित माया श्याम स्वीट हाउस से पेड़े व खोया का एक-एक नमूना, जीटी रोड स्थित मुखलाल स्वीट हाउस से पेड़े का एक नमूना, जीटी रोड स्थित रामा स्वीट हाउस से बर्फी का एक नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया। वहीं औंग स्थित महेश पेडा की दुकान से पेड़े का एक नमूना, बिंदकी खोया मंडी स्थित श्री राम से व अजय कुमार से खोया का एक-एक नमूना, बिंदकी के नजाही बाजार स्थित संदीप गुप्ता के यहां से सरसों तेल का एक नमूना लिया गया व 49 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी एकत्र सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, सिद्धार्थ कुमार, देवेश कुमार मिश्र, धीरज कुमार दीक्षित व अनुराधा कुशवाहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed