{"_id":"699def29106668767f0b0658","slug":"tractor-collides-with-bike-farmer-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149953-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, काश्तकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, काश्तकार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाकरगंज चौकी के नजदीक बरदइया बाजार के पास ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरकर काश्तकार घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ जब्बर सिंह (45) मूल रूप से ललौली थाना क्षेत्र महना गांव निवासी थे। गांव में करीब 200 बीघा से अधिक भूमि मालिक थे। शहर के पीरनपुर में भी मकान व कई दुकानें और अन्य कारोबार भी हैं। उनका बड़ा बेटा शिवा सिंह हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। बेटे की परीक्षा दिलाने के लिए पत्नी शीलू व छोटे बेटे शक्ति सिंह के साथ शहर स्थित घर में इन दिनों रह रहे थे। वह शाम को सामान लेने लखनऊ बाईपास की ओर जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उनके मोबाइल पर परिजनों के कॉल आए। अस्पताल कर्मियों फोन पर परिजनों को हादसे की खबर दी। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos