सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer threatens suicide after paddy weighing is stopped

Fatehpur News: धान तौल बंद होने पर किसान ने दी जान देने की धमकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer threatens suicide after paddy weighing is stopped
विज्ञापन
असोथर। धान खरीद केंद्र में तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश है। सत्यापन के बावजूद दो माह से तौल न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई है। एक किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर धान की तौल न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। थाना क्षेत्र के अंदीपुर घरवासीपुर निवासी किसान नकुल सिंह ने बताया कि उसके पास 78 क्विंटल धान का सत्यापन पत्र है लेकिन अब तक तौल नहीं कराई गई। आरोप है कि अधिकारियों ने तौल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मंडी में ताला लटका है। किसान का कहना है कि खुले में रखा धान खराब होने के कगार पर है। उन्होंने शीघ्र धान की तौल न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। कहा कि इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed