{"_id":"69bedbebfbbeed020e100037","slug":"22-thousand-rupees-cheated-on-the-pretext-of-job-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151369-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर 22 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर 22 हजार की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा में बीए के छात्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी हरिशंकर ने बताया कि उसे झूंसी प्रयागराज स्थित एमएस लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के कर्मचारी शिवम, उसके छोटे भाई सत्यम और पिता रमेश ने डब्ल्यूएचओ कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उन्होंने कुल 22 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1,020 रुपये ऑनलाइन शुभम गुप्ता के बारकोड में भेज दिए। साक्षात्कार के दौरान जयदीप सिंह ने फार्म भरने के नाम पर एक हजार रुपये नकद लिए।
इसके बाद 30 दिसंबर को 10 हजार रुपये ऑनलाइन और दो किस्तों में पांच-पांच हजार रुपये और भेजे। आरोपियों ने कुछ दिनों तक नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। खागा कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जेल भेजने की धमकी देकर 12 हजार की ठगी
गाजीपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने अश्लील वीडियो देखने और जेल भेजने की धमकी देकर युवक से शनिवार को 12 हजार रुपये ठग लिए। थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल में एक युवक ने फोन किया। अश्लील वीडियो देखने पर जेल भेजने की धमकी दी। बताया कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेल न भेजने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। बताए गए बैंक खाते में तीन बार में 12 हजार रुपये भेज दिए। ठगी की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X