सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   460 cubic meters of illegal mining caught in Sangolipur Morang mine

Fatehpur News: संगोलीपुर मौरंग खदान में 460 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
460 cubic meters of illegal mining caught in Sangolipur Morang mine
विज्ञापन
किशनपुर। क्षेत्र की संगोलीपुर मड़इयन मौरंग खदान में रविवार शाम खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 460 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा। वहीं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। टीम ने सीमा क्षेत्र के बाहर खनन, भारी मशीनों के अत्यधिक उपयोग और सीसीटीवी कैमरों के संचालन को लेकर कई घंटे तक जांच पड़ताल की।


खनन अधिकारी बिपेंद्र राजभर ने बताया कि मेसर्स अमरकंठ डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड को 34 हेक्टेयर क्षेत्र आवंटित है लेकिन संचालकों ने निर्धारित सीमा से बाहर 460 घनमीटर अधिक खनन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी कैमरे, कांटा, सीमा क्षेत्र में लगे पत्थर पिलर और मानक से अधिक भारी मशीनों के प्रयोग की भी पड़ताल की। खनन निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। इससे पहले भी खदान संचालकों पर 57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed