सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A gas pipe leak caused a fire, burning nine people, including a family.

Fatehpur News: गैस पाइप लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार समेत नौ लोग झुलसे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A gas pipe leak caused a fire, burning nine people, including a family.
फोटो-54-घटना स्थल की जांच करते एएसपी ज्ञान प्रकाश राय। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार रात खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार समेत आठ लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज पीएचसी भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।

गांव निवासी संतोष लोधी की पत्नी कलावती (40) रात करीब नौ बजे खाना बना रही थीं। तभी गैस पाइप से रिसाव होने पर अचानक आग भड़क उठी और कलावती उसकी चपेट में आ गईं। बचाने पहुंचे परिवार के साजन (17), सुलेखा (10), खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी बुजुर्ग निवासी दामाद संजय, पुत्री सुनीता (25), नाती (7 माह), बेनी की पत्नी रीता (35), सोनी (10) और पड़ोसी करन (26) भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सामान और गृहस्थी भी जल गई। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी। वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे और पूछताछ की।

फोटो-54-घटना स्थल की जांच करते एएसपी ज्ञान प्रकाश राय। संवाद

फोटो-54-घटना स्थल की जांच करते एएसपी ज्ञान प्रकाश राय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed