सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student killed in tractor collision, two others injured including sister

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, बहन समेत दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student killed in tractor collision, two others injured including sister
फाइल फोटो-49-कुनाल कुमार उर्फ राजा। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के संवत के मजरे देबउवापुर में शनिवार दोपहर मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दो चचेरे भाई और एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। दो घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

देबउवापुर निवासी सुरेश पाल का कुनाल कुमार उर्फ राजा (15), उसकी बहन कामिनी और फूलचंद्र का पुत्र निशांत कुमार पास के गांव रसूलपुर चकभुनगापुर स्थित स्व. ठाकुरदीन सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी के बाद सुरेश पाल तीनों बच्चों को बाइक से घर ला रहे थे। रास्ते में उन्होंने लघुशंका के लिए बाइक रोकी तभी बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां सिर और सीने में गंभीर चोट के कारण कुनाल की मौत हो गई। निशांत और कामिनी का इलाज चल रहा है। अपराध निरीक्षक रामाशीष यादव ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है।


ऑटो पलटने से युवक की मौत

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ऑटो रविवार सुबह पलट गया। रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी दुर्गेश (45) ऑटो से फतेहपुर जा रहा था। चंदीपुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दुर्गेश घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि ऑटो पलटने से युवक की मौत की जानकारी मिली है। वहीं चालक मौके से भाग गया।

फाइल फोटो-49-कुनाल कुमार उर्फ राजा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-49-कुनाल कुमार उर्फ राजा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed