सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DNA sample of the mother was taken to identify the body of the youth.

Fatehpur News: युवक के शव की पहचान के लिए मां का लिया डीएनए सैंपल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
DNA sample of the mother was taken to identify the body of the youth.
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव के पास 26 दिसंबर को एक कुएं से युवक का शव मिला था। हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की अकबरी बेगम ने शव को लापता बेटे मोसीम का बताया है। पुलिस ने महिला के दावे पर रविवार को उसका डीएनए सैंपल लिया।

अब शव के डीएनए से उसका मिलान कराया जाएगा। इससे शव की पहचान स्पष्ट हो सके। यदि मिलान नहीं हुआ तो आसपास के जिलों में मिले 94 शवों से महिला के डीएनए का मिलान कराया जाएगा। मामले में नामजद आरोपियों का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा। प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट इलाहाबाद में पेश की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी मोसीम का 21 फरवरी 2025 को लेनदेन को लेकर गांव के धर्मेंद्र पासवान से विवाद हुआ था। आरोप है कि छह मार्च को धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ मोसीम को कहीं ले गया जिसके बाद से वह लापता है। बहन शाहीन ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर धर्मेंद्र पासवान, बबलू यादव, अनुरुद्ध यादव, रौनक सिंह और कल्लू कुरैशी के खिलाफ अपहरण और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस कार्रवाई न होने पर शाहीन ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने एसपी को तलब करने की चेतावनी दी है। विवेचक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि महिला का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed