{"_id":"6941af4fdd44a6329b0c755d","slug":"64-bags-of-paddy-were-purchased-176-bags-were-returned-empty-handed-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-145709-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 64 बोरी खरीदा धान, 176 बोरी बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 64 बोरी खरीदा धान, 176 बोरी बैरंग लौटाया
विज्ञापन
फोटो-31- खागा मंडी में धान न खरीदे जाने से परेशान किसान पुत्र। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा मंडी में धान खरीद के नाम पर किसानों को परेशान किए जाने के आरोप लग रहे हैं। 240 बोरी धान ट्राला में लेकर पहुंचे एक किसान को पहले तीन दिन तक इंतजार कराया गया। बमुश्किल जब तौल शुरू हुई तो मात्र 64 बोरी धान खरीदने के बाद केंद्र प्रभारी ने धान में नमी बताकर ताैल रोक दी। पीड़ित किसान ने खरीद केंद्र पर मनमानी का आरोप लगाया है।
प्रदेश सरकार बिना किसी परेशानी के किसानों का धान खरीदने के निर्देश दे रही है वहीं दूसरी ओर खागा मंडी में तैनात कर्मचारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। खागा तहसील क्षेत्र के उमरा गांव निवासी किसान रविंद्रनाथ पांडेय शनिवार को ट्राला में 240 बोरी धान लादकर खागा मंडी स्थित धान खरीद केंद्र पहुंचे थे। शनिवार, रविवार और सोमवार को धान की खरीद नहीं की गई।
मंगलवार को बमुश्किल किसान के धान की तौल शुरू हुई। कुल 64 बोरी धान की तौल होने के बाद केंद्र प्रभारी संजीव कुमार ने धान में नमी बताकर तौल रुकवा दी। इसके बाद शेष धान की खरीद से इन्कार कर दिया गया। किसान के बेटे और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रभात पांडेय ने बताया कि खरीद केंद्र पर खुलेआम मनमानी की जा रही है। तीन दिन तक धान ट्राला में लदा मंडी परिसर में खड़ा रहा। धान पूरी तरह सुखाकर लाया गया था। इसके बावजूद जानबूझकर आपत्ति लगाई गई। आरोप लगाया कि व्यापारियों का धान खरीदने के चक्कर में किसानों के धान में कमी निकालकर खरीद नहीं की जा रही है।
प्रभात पांडेय के अनुसार शेष 176 बोरी धान वापस लेकर घर जाने और दोबारा सुखाकर लाने के लिए कहा गया है। वहीं धान खरीद केंद्र प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि धान में नमी होने के कारण खरीद नहीं की गई। धान सुखाकर वापस लाने पर खरीद की जाएगी।
Trending Videos