सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of rape and attempted conversion arrested

Fatehpur News: दुष्कर्म और धर्मांतरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape and attempted conversion arrested
फोटो-34-आरोपी महताब उर्फ आलम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

किशोरी के पिता ने 13 फरवरी को पड़ोसी महताब आलम उर्फ चांद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने बहलाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण तथा निकाह का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि जब एक पक्ष किशोरी को शादी के लिए देखने आया था तब आरोपी ने घर पहुंचकर हंगामा किया। इससे रिश्ता टूट गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी को रविवार दोपहर पनिहा बाबा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

फोटो-34-आरोपी महताब उर्फ आलम। स्रोत पुलिस

फोटो-34-आरोपी महताब उर्फ आलम। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed